
Devghar.झारखण्ड के देवघर जिले में हावड़ा-जसीडीह मेन रेल रूट पर रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ। जसीडीह से आसनसोल जा रही गोंडा-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन की धान लदे एक ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो मोटरसाइकिलें भी उसके नीचे दब गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
टक्कर इतनी शक्तिशाली थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह बर्बाद हो गया। मौके पर दो मोटरसाइकिल भी इसकी चपेट में आ गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया है, लेकिन हादसे के कारण मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।