
Ranxhi.झारखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा झारखंड में बड़े पैमाने पर 201 डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल के तहत पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के सभी महत्वपूर्ण विंग के डीएसपी बदल दिए गए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, जिले में लंबे समय तक थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके अनुभवी अधिकारी सुमित कुमार को जमशेदपुर का नया विधि-व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) डीएसपी बनाया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में जिले के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नई प्रतिनियुक्ति की गई है। दयानंद कुमार पटमदा के नए डीएसपी बनाए गए हैं। मनोज कुमार जमशेदपुर पुलिस मुख्यालय-दो (HQ-2) के डीएसपी पद पर तैनात किए गए हैं। विकास आनंद लांगुरी इन्हें घाटशिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये सभी अधिकारी वर्ष 1994 बैच के दारोगा रहे हैं और लंबे फील्ड अनुभव के बाद प्रोन्नत होकर डीएसपी बने हैं।
