Site icon Lahar Chakra

Transfer/Posting:16 IAS अधिकारियों का तबादला, कई विभागों के सचिव बदले, रवि रंजन कुमार बने कोल्हान का आयुक्त

Ranchi. राज्य सरकार ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें से दो को अपने मूल विभाग के अलावा अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अपर मुख्य सचिव मस्तराम मीणा को अगले आदेश तक राजस्व पर्षद का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस संबंध में बुधवार देर रात कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गयी है।जारी अधिसूचना के अनुसार आपदा प्रबंधन के सचिव राजेश कुमार शर्मा को खाद्य , सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले का सचिव बनाया गया है।

इसी प्रकार पर्यटन विभाग के सचिव मनोज कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का सचिव, परिवहन विभाग के सचिव विप्रा भाल को आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव, महिला, बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार को दक्षिणी छोटानागपुर का आयुक्त, योजना एवं विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार को अपने कार्यों के अतिरिक्त पर्यटन विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह को अपने कार्यों के अतिरिक्त महिला, बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसी प्रकार वित्त विभाग (व्यय) के सचिव अबु इमरान को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का सचिव, राज्य खाद्यय आयोग के सदस्य सचिव संजय कुमार को संथाल परगना का आयुक्त, वित्त विभाग के विशेष सचिव संदीप सिंह को श्रमायुक्त, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के विशेष सचिव घोलप रमेश गोरख को नागरिक सुरक्षा आयुक्त, सांख्यिकी निदेशालय के निदेशक कुमुद सहाय को पलामू का आयुक्त, श्रमायुक्त रवि रंजन कुमार को कोल्हान का आयुक्त और सहयोग समितियां के निबंधक शशि रंजन को पेयजल एवं स्वचछता विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। रंजन को अगले आदेश तक अपने कार्यों के अलावा जल जीवन मिशन का अभियान निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Exit mobile version