Lahar Chakra

Jharkhand : कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग के खिलाफ सड़क पर उतरा आदिवासी समुदाय

Ranchi. झारखंड में कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जा देने की मांग के खिलाफ आदिवासी समुदाय सड़कों पर उतर आया. रविवार को केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की की अगुवाई में आदिवासी अस्तित्व बचाव मोर्चा के बैनर तले एक विशाल बाइक रैली निकाली गई, जिसमें हजारों आदिवासी युवाओं, बुद्धिजीवियों और संगठनों ने भाग लिया.

रैली की शुरुआत मोरहाबादी मैदान से हुई, जो हरमू रोड और अरगोड़ा होते हुए बिरसा चौक पर समाप्त हुई. वहां वीर बुधु भगत, भगवान बिरसा मुंडा और अल्बर्ट एक्का की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर आदिवासी अस्मिता की रक्षा का संकल्प लिया गया.

Exit mobile version