
Giridih. गिरिडीह जिले में शनिवार को एक ऑटोरिक्शा के पलट जाने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना तिसरी थाना क्षेत्र के हाथीगढ़ा घाटी में हुई.
खोरीमहुआ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राजेंद्र प्रसाद ने बताया, ‘श्रद्धालु एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जमामो माता मंदिर जा रहे थे. तिसरी थाना क्षेत्र में रास्ते में ऑटोरिक्शा पलट गया. उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए धनवार रेफरल अस्पताल ले जाया गया है.

