Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान आपसी विवाद के बाद दो लोगों ने एक व्यक्ति की कर दी बेरहमी से हत्या

Hazaribag. झारखंड के हजारीबाग जिले में राम नवमी शोभा यात्रा के दौरान 40 वर्षीय एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। हजारीबाग सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अमित आनंद ने बताया कि शुक्रवार रात पेलावल पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत गदोखर गांव में आपसी बहस के बाद दो आरोपियों ने उस व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान रामा साव के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी।

अधिकारी ने कहा, ‘ऐसा प्रतीत होता है कि यह घटना पुरानी दुश्मनी के कारण हुई है और दो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है, लेकिन वे फिलहाल फरार हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनकी तलाश की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि साव के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है।

Exit mobile version