
Garhwa. गढ़वा जिले में दो साल की बच्ची के साथ उसके दूर के रिश्तेदार ने कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक (22) को चिनियां पुलिस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है. बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है. उसने बताया कि बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है. गढ़वा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रोहित रंजन सिंह ने बताया, ‘आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया. बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है. उन्होंने प्राथमिकी के हवाले से कहा कि बच्ची का पिता सोमवार को अपनी बेटी को साथ लेकर गांव में एक खराब पड़े ट्रैक्टर के पास गया था. सिंह ने बताया, कुछ ही देर बाद आरोपी भी वहां पहुंच गया। वह लड़की को लेकर वहां से चला गया.
पिता को लगा कि वह उसे घर ले जा रहा है. लेकिन रास्ते में एक सुनसान जगह पर उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि बच्ची के घर न पहुंचने पर उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की. बाद में आरोपी उसे घर ले आया, लेकिन वह बिना कुछ बताए वहां से चला गया. एसडीपीओ ने कहा, बच्ची रो रही थी, घरवालों को लगा कि कुछ गड़बड़ है। वे उसे अस्पताल ले गए, जहां इस अपराध का पता चला. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
