Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: केंद्रीय गृह मंत्रालय का फैसला; झारखंड कैडर के 2004 बैच के IPS अधिकारी अमोल होमकर को बनाया CRPF का IG

Ranchi. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड कैडर के वर्ष 2004 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी अमोल विनुकांत होमकर को एक अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर नियुक्त किया है. यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी कर झारखंड सरकार को नियुक्ति की जानकारी दी.

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि आईपीएस अधिकारी अमोल विनुकांत होमकर को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए शीघ्र कार्यमुक्त किया जाए. गृह मंत्रालय के इस निर्णय के बाद झारखंड सरकार की ओर से आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी कर अधिकारी को केंद्रीय सेवा के लिए रिलीव किए जाने की संभावना है.

Exit mobile version