
Ranchi.केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी गई है. अपराधियों ने दो अलग-अलग नंबरों से पांच बार फोन कर उन्हें मारने की धमकी दी. मंत्री की शिकायत के बाद दिल्ली और रांची पुलिस अपराधियों की पहचान में जुट गई है. संजय सेठ ने बताया कि करगिल दिवस पर भाग लेने वे शुक्रवार को द्रास गए थे. वहीं उनके नंबर पर फोन आया.
पीए जीतेंद्र महतो के फोन उठाते ही उधर से जान से मारने की धमकी दी गई. इसके बाद दो अलग-अलग नंबरों से चार बार फिर फोन कर धमकाया. फोन करने वाला बार-बार कह रहा था कि उन्होंने कई लोगों की हत्या की है। अब मंत्री की बारी है. संजय सेठ ने बताया कि उन्होंने तत्काल रांची और दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दी.
पुलिस ने उन्हें उन फोन नंबरों को सार्वजनिक न करने को कहा है. जांच में पुलिस को अब तक क्या मिला है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं मिली है. पुलिस जांच कर रही है कि किसने और कहां से फोन कर उन्हें धमकी दी है.
