Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: वाहनों का काफिला और चलती गाड़ी में सनरूफ से बाहर निकल हाथ हिलाते मंत्री के बेटे का वीडियो वायरल, डीसी के आदेश पर लगा जुर्माना

Ranchi. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के बेटे कृष अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह चलती गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर हाथ हिलाते दिखे. उनके वाहन के पीछे काफिले में कई वाहन चल रहे थे. यह पहली बार नहीं है, जब कृष अंसारी विवादों में आये हैं. कुछ दिन पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अस्पताल में मरीजों का हालचाल लेते और जूनियर डॉक्टर को निर्देश देते दिखायी दिये थे. उस घटना के बाद उनके पिता मंत्री इरफान अंसारी को सफाई देनी पड़ी थी. मामले की जानकारी जब उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को हुई, तो उन्होंने डीटीओ अखिलेश कुमार को तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया.

जिला प्रशासन ने इसे मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के सेक्शन 177, 179 और 190 के तहत गंभीर उल्लंघन माना है. इसके बाद कृष अंसारी पर कुल 3,650 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसमें प्रदूषण नियम उल्लंघन के तहत एक हजार रुपये, बिना सीट बेल्ट चलने के एक हजार रुपये, रोड सेफ्टी उल्लंघन के लिए एक हजार रुपये, यातायात नियम उल्लंघन के लिए पांच सौ रुपये व अन्य जुर्माना के तौर पर 150 रुपये भरने को कहा गया. सूचना मिलने के बाद कृष का ड्राइवर डीटीओ कार्यालय पहुंचा और जुर्माने की राशि जमा करवा दी.

Exit mobile version