Site icon Lahar Chakra

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने परिवहन सचिव को बैठक में शामिल होने से रोका।

झारखंड विधानसभा की आश्वासन समिति की शुक्रवार को बैठक चल रही थी। बैठक में विलंब से पहुंचने पर परिवहन सचिव के श्रीनिवासन को बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई।

विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने देर से पहुंचने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनके आचरण पर सवाल उठाए और बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं दी। जिसकी वजह से परिवहन सचिव के के श्रीनिवासन के साथ आए विभागीय टीम को बिना बैठक में शामिल हुए ही वापस लौटना पड़ा,जो राजनीतिक एवं प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा।
ए के मिश्र

Exit mobile version