Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: हजारीबाग में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में हिंसक झड़प, एक बुजुर्ग की मौत, सात लोग घायल

AI PHOTO

Hazaribag. हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के होरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों की बीच खूनी संघर्ष हुआ. इस घटना में एक बुजुर्ग की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि दोनों पक्ष से सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सभी घायलों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. जबकि तीन लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया. घटना 19 अप्रैल की देर शाम की है. जानकारी के अनुसार होरिया गांव के मनोज प्रसाद मेहता और प्रमोद कुमार मेहता के बीच दोजीनगर के जमीन को लेकर विवाद हो गया. विवाद के दौरान दोनों के बीच घंटों कहा सुनी हुई और देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. मारपीट के दौरान शिवनाथ महतो (80) पिता राधे महतो की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

Exit mobile version