Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: INDIGO की उड़ान से गिद्ध टकराया, विमान को नुकसान, आपात स्थिति में रांची में उतारा गया, बाल-बाल बचे 175 यात्री

Ranchi. इंडिगो की एक उड़ान के करीब 175 यात्री सोमवार को तब बाल-बाल बच गये जब विमान को पक्षी से टकराने के बाद आपात स्थिति में यहां बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतारा गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं, जबकि विमान एयरबस 320 को नुकसान पहुंचा है.

बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के निदेशक आर आर मौर्य ने बताया, रांची के पास इंडिगो की एक उड़ान से पक्षी टकरा गयी. जब यह घटना हुई, तब विमान यहां से करीब 10 से 12 नौटिकल मील दूर, करीब 3,000 से 4,000 फुट की ऊंचाई पर था. इंडिगो का यह विमान पटना से रांची आ रहा था और पायलट को उसे यहां आपातस्थिति में विमान उतारना पड़ा.

उन्होंने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं लेकिन ‘ गिद्ध से टक्कर लगने के बाद विमान को नुकसान पहुंचा. इंजीनियर नुकसान का आकलन कर रहे हैं. यह घटना दोपहर एक बजकर 14 मिनट पर हुई.एक अन्य अधिकारी ने कहा कि रांची आ रहे इस विमान का कोलकाता जाने का कार्यक्रम था. हालांकि इंडिगो ने कोई टिप्पणी नहीं की है.

Exit mobile version