
Ranchi.झारखंड में 25 जून तक बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार 21 जून को कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है. 22 और 23 जून को राज्य के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. 24 उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है.
वहीं 25 जून को राज्य के सभी इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से रुक-रुक कर बारिश होती रही. भारी बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर महज दो डिग्री सेल्सियस रह गया है. रांची में अधिकतम तापमान 23.9 और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं जमशेदपुर में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
