Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Weather: भीषण सर्दी का सितम जारी, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला में 7.8, लातेहार में सबसे कम तापमान, जानें कब तक सताएगी ठिठुरन

Ranchi. झारखंड के कई हिस्सों में बुधवार को कड़ाके की ठंड पड़ी और लातेहार 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि खूंटी में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस, पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर में 7.8 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा और सरायकेला में क्रमश: 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि 10 जनवरी तक ऐसी ही ठंड पड़ने का अनुमान है. उन्होंने कहा, “आज न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है. इस बीच, 11 जनवरी से देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में फिर से वृद्धि होने की उम्मीद है.उन्होंने कहा, “11 फरवरी से पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

Exit mobile version