Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Weather: उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर झारखंड में, होली से पहले अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट

Ranchi.उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार होली से पहले झारखंड के मौसम में परिवर्तन की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

जिससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम शुष्क रहेगा लेकिन आसमान में बादल छाएं रहेंगे. जिससे ठंड महसूस होगी.

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है. मौसम शुष्क रहेगा. सुबह और शाम में तापमान में कमी तथा ठंडी हवा चलने से ठंड का अनुभव होगा. झारखंड में सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा का रहा. यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा.

Exit mobile version