Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ का पड़ेगा असर, 18 व 22 जनवरी को बदलेगा मौसम, धुंध व कोहरा से फिलहाल निजात नहीं

Jamshedpur. झारखंड के कई इलाकों में एक बार फिर 18 व 22 जनवरी को मौसम में बदलाव संभव है. ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है. 18 व 22 जनवरी को धुंध व गहरा कोहरा रहने की संभावना है. इस दौरान आसमान में बादल छाये रहेंगे. इससे दिन में ठंड का असर कम रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. साथ ही यह औसत समुद्र तल से 3.1 और 4.5 किमी ऊपर देखा जा सकता है.

इससे दक्षिण हरियाणा और आसपास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है. फलस्वरूप उत्तर-पश्चिम भारत में 18 जनवरी से पहला तथा 22 जनवरी से दूसरा नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है. इसका आंशिक असर झारखंड पर भी पड़ सकता है. जिससे मौसम में बदलाव हो सकता है. सुबह व शाम में कोहरा रहने तथा ठंडी हवा चलने से परेशानी हो सकती है.

 

Exit mobile version