Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: खजूर के पत्ते इकट्ठा करने के लिए जंगल गए थे, मधुमक्खियों के हमले में महिला और उसके तीन साल के नाती की मौत

Latehar.  झारखंड के लातेहार जिले में मंगलवार को मधुमक्खियों के हमले में 48 वर्षीय एक महिला और उसके तीन वर्षीय नाती की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार शाम महुआडांड़ थाना क्षेत्र के खपरतला गांव में हुई। महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित कुमार दास ने बताया कि सरबित देवी, उनके नाती अयान राज मुंडा और एक अन्य ग्रामीण रूमा देवी खजूर के पत्ते इकट्ठा करने के लिए जंगल गए थे।

उन्होंने बताया कि मधुमक्खियों ने अचानक तीनों पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को पहले महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान सरबित देवी और उनके नाती अयान राज मुंडा की मौत हो गई। दास ने बताया कि रूमा देवी की हालत स्थिर है।

Exit mobile version