Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: अवैध गर्भपात के दौरान महिला की मौत, स्वास्थ्य महकमे पर उठे सवाल, डायग्नोस्टिक सेंटर से भ्रूण के अवशेष बरामद

,Dhanbad. धनबाद के कतरास स्थित ‘सेंट्रल डायग्नोस्टिक सेंटर’ में कथित अवैध गर्भपात के दौरान एक महिला की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान किरण देवी के रूप में हुई है। परिजनों का गंभीर आरोप है कि पहले एक निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र में भ्रूण के लिंग (लड़की) की जानकारी दी गई, जिसके बाद गर्भपात की योजना बनाई गई।

28 अक्टूबर को प्रक्रिया के दौरान महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान सेंटर से भ्रूण जैसे संदिग्ध अवशेष भी बरामद किए गए हैं। कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के अनुसार, बरामद अवशेषों को फॉरेंसिक (FSL) जांच के लिए भेजा गया है। मौत के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक रिपोर्ट के बाद ही होगा। इस घटना ने जिले के निगरानी तंत्र, उपायुक्त (DC), सिविल सर्जन और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं:

Exit mobile version