Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jharkhand : घर में खून से लथपथ मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका
    Crime

    Jharkhand : घर में खून से लथपथ मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका

    News DeskBy News DeskOctober 1, 2025Updated:October 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पलामू. पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सांगबार पंचायत अंतर्गत कुंवर बांध टोला में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान 35 वर्षीय लाखो देवी पत्नी संजय भुइयां के रूप में हुई है. उनका शव घर के अंदर से खून से लथपथ अवस्था में बरामद किया गया.

    पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या करने के बाद संदिग्ध व्यक्ति ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया और कमरे का वेंटिलेटर तोड़कर भाग निकला. लाखो देवी के चेहरे को बुरी तरह कुचला गया था और शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं.

    घटना का खुलासा तब हुआ, जब मृतका का 14 वर्षीय बेटा प्रदीप बुधवार दोपहर घर लौटा. उसने दरवाजा अंदर से बंद पाया. आवाज देने पर भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो वह खिड़की से अंदर घुसा. अंदर पहुंचते ही उसने मां को खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया. उसकी चीख सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    घटना के समय मृतका का पति संजय भुइयां घर पर मौजूद नहीं था. वह पिछले छह माह से हिमाचल प्रदेश में काम के सिलसिले में रह रहा है. इधर, बेटा प्रदीप भी मंगलवार शाम से घर से बाहर था.

    मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोग मृतका के किसी व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध होने की बात कह रहे हैं. हालांकि पुलिस ने इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार किया है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, एसआई विक्रमशिल, एसआई राजू मांझी और एएसआई अजय कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मौके पर जांच के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया है.

    थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या किन कारणों से हुई और इसमें कौन शामिल है, इसका अभी तक कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है. फिलहाल मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand JHARKHAND HOT NEWS Jharkhand news Jharkhand: Woman's body found covered in blood in house murder suspected झारखंड और आसपास की खबरें झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group