कोडरमा. झारखंड-बिहार सीमा पर कोडरमा में यज्ञ कलश की यात्रा पर निकली महिलाओं पर पत्थरबाजी से तनाव का माहौल है. घटना जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र के चेचाई के छतरबर में यज्ञ कलश लेकर सात गांव की झोली यात्रा पर निकली महिला श्रद्धालुओं पर पत्थरबाजी हुई है. इसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल है.

छतों पर पुलिस की पैनी नजर
घटना के पश्चात छतरबर गांव में ड्रोन मंगवाकर उससे सभी घरों के ऊपर निगरानी की जा रही है. जिसमें यह पुष्टि की जा रही है कि कहीं किसी के छत पर कोई अनावश्यक सामग्री तो नहीं रखी हुई है. एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरतापूर्वक छानबीन की जा रही है. ड्रोन से पूरे गांव में निगरानी की जा रही है. मामले में जो भी लिप्त होंगे, उसे बख्शा नहीं जाएगा. मामले को लेकर दोनों समुदाय के लोगों को बैठाकर बातचीत की जाएगी.