Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की, मां और बहन ने भी दवाइयां खाकर की जाने देने की कोशिश, गंभीर, आर्थिक तंगी है वजह

Ranchi. रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि जान देने की कोशिश करने वाली उसकी मां तथा बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू न्यू एजी कॉलोनी में हुई। पुलिस के अनुसार, मृतक मिहिर अखोरी 24 वर्ष का था।

उसकी मां स्नेहा अखोरी (50) और नाबालिग बहन का एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने कहा कि महिला और उसकी बेटी ने कुछ दवाइयां खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जबकि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि परिवार को कुछ वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

Exit mobile version