Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand: झारखंड की कोख में अमीरी, गोद में है गरीबी; प्री बजट मीटिंग में बोले झारखंड के वित्त मंत्री, केंद्र से मांगा बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये
    Headlines

    Jharkhand: झारखंड की कोख में अमीरी, गोद में है गरीबी; प्री बजट मीटिंग में बोले झारखंड के वित्त मंत्री, केंद्र से मांगा बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये

    News DeskBy News DeskDecember 21, 2024Updated:December 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.झारखंड सरकार ने एक बार फिर राष्ट्रीय फोरम पर केंद्र सरकार के समक्ष अपने बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये के भुगतान की मांग रखी है. राजस्थान के जैसलमेर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के केंद्रीय बजट को लेकर बुलायी गयी प्री-बजट मीटिंग में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने यह मांग उठायी है. उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आग्रह किया कि झारखंड जैसे पिछड़े राज्य में विकास और कल्याणकारी योजनाओं के लिए बकाया का भुगतान जल्द किया जाये. प्री-बजट बैठक में कश्मीर के मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, बिहार के डिप्टी सीएम सहित देशभर के वित्त मंत्री और पदाधिकारी शामिल हुए.

    वित्त मंत्री श्री किशोर ने बैठक में कहा कि झारखंड की कोख में अमीरी है, लेकिन इसकी गोद में गरीबी है. राज्य के विकास और कल्याणकारी योजनाओं में केंद्र की विशेष सहायता की जरूरत है. वित्त मंत्री श्री किशोर ने झारखंड के लिए नये प्रोजेक्ट की मांग भी की. साथ ही कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और यातायात की सुगमता के लिए कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग रखी. राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि झारखंड अपने आंतरिक स्रोत से बहुआयामी विकास योजनाओं को पूरा करने में असमर्थ है, ऐसे में जनजातीय बहुल राज्य के सर्वांगिण विकास के लिए केंद्र सरकार की मदद जरूरी है.

    Bank Minimum Balance: निजी क्षेत्र के बैंकों ने खातों में न्यूनतम जमा राशि कम होने पर  खाताधारकों से कमाये 4,949 करोड़ रुपये

    राज्य सरकार ने उग्रवाद प्रभावित इलाकों के लिए बंद किये गये विशेष पैकेज को अगले पांच वर्षों के लिए दोबारा शुरू करने की मांग रखी. वित्त मंत्री श्री किशोर ने कहा कि राज्य में उग्रवाद भले ही खत्म हो गया है, लेकिन जिस उद्देश्य से पैसा मिल रहा था, वह खत्म नहीं हुआ. उन इलाकों के लिए विशेष सहायता अब भी जरूरी है. झारखंड सरकार की ओर से इस बैठक में 15 सूत्री मांग रखी गयी

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    demanded Rs 1.36 lakh crore from the Centre Jharkhand has wealth in its womb and poverty in its lap pre-budget meeting
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bank Minimum Balance: निजी क्षेत्र के बैंकों ने खातों में न्यूनतम जमा राशि कम होने पर  खाताधारकों से कमाये 4,949 करोड़ रुपये

    July 30, 2026

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा

    July 30, 2026

    Sravni Mela: CM हेमंत सोरेन ने श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं

    July 30, 2026
    Recent Post

    Bank Minimum Balance: निजी क्षेत्र के बैंकों ने खातों में न्यूनतम जमा राशि कम होने पर  खाताधारकों से कमाये 4,949 करोड़ रुपये

    July 30, 2026

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा

    July 30, 2026

    Sravni Mela: CM हेमंत सोरेन ने श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं

    July 30, 2026

    Income Tax Return: अबतक पांच करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल, कल तक आखिरी मौका

    July 30, 2026

    Sansad Monsoon session: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार 8वें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल, बैठक दो बजे तक के लिए स्थगित

    July 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group