Site icon Lahar Chakra

झारखंड का पहला एलिवेटेड कॉरिडोर रांची में बनकर तैयार, NHAI ने किया निर्माण,19 जून को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन

Ranchi. रांची में रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन 19 जून को होगा. यह झारखंड का पहला एलिवेटेड कॉरिडोर है, जिसे राज्य की जनता को समर्पित किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा कार्यान्वित किया गया है और इसे शहर के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के क्षेत्र में एक मील का पत्थर माना जा रहा है.

इसकी जानकारी आज नई दिल्ली में झारखंड के प्रतिनिधियों द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद साझा की गयी.बैठक में मंत्री को परियोजना की प्रगति की जानकारी दी गई और उद्घाटन के लिए अनुरोध किया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया. उद्घाटन समारोह की तैयारियां जल्द ही शुरू कर दी जाएंगी.

Exit mobile version