Site icon Lahar Chakra

JIASOWA Diwali Mela: झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन के दिवाली मेला का CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, विधायक कल्पना सोरेन भी रहीं मौजूद

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित पांच दिवसीय झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) दिवाली मेला-2025 का उद्घाटन किया. मौके पर विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) अपने शुरुआती दौर से ही जनहित कार्यों के लिए समर्पित रहा है. उन्होंने कहा कि यह संस्था एक लम्बी यात्रा तय करते हुए आज अपना रजत जयंती मना रही है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस संस्था के जरिए रांची के इस ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में बड़ी उत्साह और उमंग के साथ पांच दिवसीय जेसोवा दिवाली मेला-2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जेसोवा मेला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यही है कि इस मेले से होने वाली पूरी आमदनी गरीब, जरूरतमंदों के कल्याणार्थ एवं अन्य सामाजिक उत्थान जैसे कार्यों एवं गतिविधियों में लगाई जाए.यह संस्थान शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है. आज भी यहां जेसोवा की ओर से बेहतर सामाजिक कार्य करने वाले लोगों के बीच सम्मान राशि का वितरण तथा पुस्तकालय का उद्घाटन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो कई संस्थाओं की ओर से फेस्टिवल के समय अलग-अलग मेले आयोजित किए जाते हैं.

Exit mobile version