Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»जिला परिषद-8 क्षेत्र में आज दिन भर चौक-चौराहे पर होती रही जीत-हार की चर्चा, विकास का झूठा दावा के बजाय क्षेत्र का कायाकल्प करने हेतु शिक्षित एवं आत्मनिर्भर प्रत्याशी का चयन करेगी जनता 
    Headlines

    जिला परिषद-8 क्षेत्र में आज दिन भर चौक-चौराहे पर होती रही जीत-हार की चर्चा, विकास का झूठा दावा के बजाय क्षेत्र का कायाकल्प करने हेतु शिक्षित एवं आत्मनिर्भर प्रत्याशी का चयन करेगी जनता 

    News DeskBy News DeskMay 26, 2022Updated:May 26, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जिला परिषद-8 क्षेत्र में आज दिन भर चौक-चौराहे पर होती रही जीत-हार की चर्चा, विकास का झूठा दावा के बजाय क्षेत्र का कायाकल्प करने हेतु शिक्षित एवं आत्मनिर्भर प्रत्याशी का चयन करेगी जनता

    जिला परिषद-8 का चुनाव में अब चंद घंटे बचे हैं, वोटिंग से 1 दिन पहले क्षेत्र के सभी चौक-चौराहे पर हार-जीत के चर्चे होते रहे l क्षेत्र के सभी चौक-चौराहे ,चाय एवं पान दुकान पर योग्य प्रत्याशी के चयन की चर्चा होती रही l चर्चा में ही जनता प्रत्याशियों को हराते व जीताते दिखे l प्रत्याशियों के समर्थक अपने अपने तर्कों से ही अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के दावा करते देखे गएl

    जिला परिषद उम्मीदवार डॉ. कविता परमार के समर्थक, कविता परमार के जीत का समीकरण बता रहे थे l डॉ.कविता परमार के समर्थकों का मानना है कि क्षेत्र के बुद्धिजीवी एवं साइलेंट वोटर क्षेत्र के विकास से नाखुश है और परिवर्तन चाहते हैं l

    वहीं दूसरी ओर जिला परिषद प्रत्याशी विजयालक्ष्मी कुमारी के समर्थक भी अपने प्रत्याशी की जीत का समीकरण पेश करते हुए देखे गए l  उनके समर्थकों का कहना था कि जनता परिवर्तन के लिए वोट करेगी l क्षेत्र का समुचित एवं सर्वांगीण विकास के लिए  परिवर्तन आवश्यक हैl  लोकतंत्र में जनता जनार्दन है l झूठी विकास के दावा से बार बार जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता हैl

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    इसी प्रकार अन्य प्रत्याशियों के समर्थक भी अपने प्रत्याशी के जीत का समीकरण लोगों को समझाते दिखे l

    ऐसे में जब तक चुनाव परिणाम सामने नहीं आ जाता तब तक कोई भी अपनी जीत का दावा छोड़ने के मूड में नहीं है l क्षेत्र के जनता का मानना है कि विकास का झूठा दावा करने वालों को इस चुनाव में जनता सबक सिखाएगी l लोगों का मानना है कि पिछले 11 वर्षों में क्षेत्र का विकास सही तरीके से नहीं हो पाया है l क्षेत्र में विकास का कार्य लगभग ठप है l बागबेड़ा क्षेत्र की जनता क्षेत्र का कायाकल्प करने के लिए योग्य ,शिक्षित एवं आत्मनिर्भर प्रत्याशी को ही वोट करेगी l क्षेत्र की जनता इस चुनाव में ऐसे प्रत्याशी का चयन करेगी जो यहां की जनता की मूलभूत आवश्यकताएं पानी, बिजली, स्वास्थ्य ,शिक्षा, सड़क, स्वच्छता आदि उपलब्ध करावे l साथ ही प्रत्याशी में रोजगार के अवसर  प्रदान करने, महिला सशक्तिकरण तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए लघु व  कुटीर उद्योग से जोड़ने का विजन हो l

    अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता की अदालत में कौन प्रत्याशी कितना,खरा उतरता है l

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    कुमार मनीष 9852225588

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jila parsad 8
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026

    Jamshedpur: टेल्को में रंगदारी नहीं देने पर चापड़ से हमला, पिस्तौल दिखाकर दी धमकी

    September 1, 2026

    Jamshedpur: पोटका में ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group