Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jindal Stainless: आम बजट से पहले जिंदल स्टेनलेस ने की मांग, मॉलिब्डेनम पर Import duty शून्य हो, स्टेनलेस स्टील उत्पादों पर सीमा शुल्क बढ़ाये सरकार
Headlines

Jindal Stainless: आम बजट से पहले जिंदल स्टेनलेस ने की मांग, मॉलिब्डेनम पर Import duty शून्य हो, स्टेनलेस स्टील उत्पादों पर सीमा शुल्क बढ़ाये सरकार

News DeskBy News DeskJanuary 27, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi.. आम बजट से पहले जिंदल स्टेनलेस ने मॉलिब्डेनम अयस्क जैसे महत्वपूर्ण कच्चे माल पर आयात शुल्क को शून्य करने और शुद्ध निकल, फेरो-निकल, स्टेनलेस स्टील कबाड़ और हल्के स्टील कबाड़ (स्क्रैप) पर शून्य शुल्क जारी रखने की वकालत की है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 का बजट संसद में बजट पेश करेंगी.

मॉलिब्डेनम अयस्क का इस्तेमाल बेहद मजबूत इस्पात बनाने में किया जाता है. मोलिब्डेनम अयस्क पर फिलहाल पांच प्रतिशत सीमा शुल्क लगता है. जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने बयान में कहा, ‘‘हम भारत में अनुपलब्ध मॉलिब्डेनम अयस्क जैसे महत्वपूर्ण कच्चे माल पर आयात शुल्क को शून्य करने और शुद्ध निकल, फेरो-निकल, स्टेनलेस स्टील कबाड़ और हल्के स्टील कबाड़ पर शून्य शुल्क जारी रखने की अनुशंसा करते हैं. स्टेनलेस स्टील की मांग को बढ़ावा देने के लिए जिंदल ने कहा कि सरकार को अंतर्देशीय जलमार्ग, रेल अवसंरचना और तटीय पोत परिवहन के विकास पर विशेष ध्यान देते हुए बुनियादी ढांचे पर खर्च जारी रखना चाहिए.

MS Dhoni IPL: महेंद्र सिंह धोनी अब नहीं खेलेंगे आईपीएल, CSK ने ने मेंटर नियुक्त किया

उन्होंने कहा कि प्रमुख कच्चे माल तक पहुंच सुनिश्चित करना एक और अहम जरूरत है. इसके लिए सभी गैर-मुक्त व्यापार समझौते वाले देशों के लिए स्टेनलेस स्टील उत्पादों पर मूल सीमा शुल्क को बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया जाना चाहिए. कंपनी ने उम्मीद जताई है कि आगामी केंद्रीय बजट में स्टेनलेस स्टील क्षेत्र के विकास में बाधा डालने वाली प्रमुख चुनौतियों के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी. भारतीय स्टेनलेस स्टील विकास संघ के अध्यक्ष राजमणि कृष्णमूर्ति ने कहा कि सार्वजनिक परियोजनाओं में जीवन चक्र लागत विश्लेषण को प्राथमिकता देकर और मददगार नीतियों को लागू कर सरकार इस क्षेत्र को वैश्विक महाशक्ति में बदल सकती है.

Jamshedpur: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

MS Dhoni IPL: महेंद्र सिंह धोनी अब नहीं खेलेंगे आईपीएल, CSK ने ने मेंटर नियुक्त किया

November 17, 2026

Jamshedpur: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

November 17, 2026

Tata Steel की उत्पादन क्षमता पांच करोड़ टन करने की योजना, MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद, बोले-पांच और 10 साल आगे की सोच रहे हैं हम

November 17, 2026
Recent Post

MS Dhoni IPL: महेंद्र सिंह धोनी अब नहीं खेलेंगे आईपीएल, CSK ने ने मेंटर नियुक्त किया

November 17, 2026

Jamshedpur: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

November 17, 2026

Tata Steel की उत्पादन क्षमता पांच करोड़ टन करने की योजना, MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद, बोले-पांच और 10 साल आगे की सोच रहे हैं हम

November 17, 2026

Jharkhand: दो युवतियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया

November 17, 2026

Weather Alert: 19 नवंबर से तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट, गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड

November 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group