Site icon Lahar Chakra

Jindal Stainless Q2 Result: जिंदल स्टेनलेस का दूसरी तिमाही में मुनाफा 11.1 प्रतिशत बढ़कर 898 करोड़ रुपये पर

New Delhi. जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 11.1 प्रतिशत बढ़कर 898 करोड़ रुपये रहा है। राजस्व बढ़ने के कारण कंपनी के मुनाफे में इजाफा हुआ। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 808 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। कंपनी का कहना है कि सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध राजस्व सालाना आधार पर 18.2 प्रतिशत बढ़कर 12,874 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की आय (ईबीआईटीडीए) 1,433 करोड़ रुपये रही।

कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भू-राजनीतिक परिस्थितियों और औद्योगिक गैस की उपलब्धता से जुड़ी बाधाओं के कारण उसका परिचालन प्रभावित हुआ था। दूसरी तिमाही में इसमें सुधार देखने को मिला।

तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी की कुल बिक्री मात्रा में 14.4 प्रतिशत और शुद्ध राजस्व में 14.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
मांग में वृद्धि को मूल्यवर्धित उत्पादों के बेहतर योगदान के साथ-साथ वाहन और सजावटी पाइप एवं ट्यूब खंड में तेजी से समर्थन मिला।
वैश्विक बाजारों में प्लेट और फेरिटिक ग्रेड के स्टेनलेस स्टील को विशेष रूप से घरेलू उपकरणों, लिफ्ट और एलिवेटर क्षेत्रों में व्यापक स्वीकार्यता मिली।

Exit mobile version