New Delhi. रिलायंस समूह की डिजिटल सेवा कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद से अब तक करीब 28 प्रतिशत चढ़ चुका है। बीएसई में कंपनी का शेयर शुक्रवार को निर्गम मूल्य से 27.89 प्रतिशत उछलकर 1,431.20 रुपये पर रहा। एनएसई पर भी शेयर 27.90 प्रतिशत बढ़कर 1,431.30 रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी का बाजार पूंजीकरण तीन कारोबारी सत्रों में 12,754.51 करोड़ रुपये बढ़कर 13,17,996.49 करोड़ रुपये हो गया। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से जियो प्लेटफॉर्म्स देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन चुकी है। इस मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज 15,74,578.54 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ पहले स्थान पर है।
जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर बुधवार को बीएसई और एनएसई पर 1,358 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ था, जो 1,119 रुपये के निर्गम मूल्य से 21.36 प्रतिशत अधिक था। सूचीबद्धता वाले दिन शेयर निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 27 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पिछले सप्ताह बंद हुआ था। इसे 22.19 गुना अभिदान मिला था।
