Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»J&k Assembly Election: भाजपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की घोषणा की
Headlines

J&k Assembly Election: भाजपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की घोषणा की

News DeskBy News DeskAugust 26, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू-कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार को 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी. पहले चरण में दक्षिण कश्मीर के 16 विधानसभा क्षेत्रों और जम्मू क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा. पार्टी की ओर से जारी पहली सूची में 15 उम्मीदवारों के नाम हैं जबकि इसके कुछ ही देर बाद जारी दूसरी सूची में सिर्फ एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई.

इससे पहले, पार्टी की ओर से तीनों चरणों के लिए कुल 44 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी, जिसमें दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम थे. हालांकि, बाद में दूसरे और तीसरे चरण के लिए जारी उम्मीदवारों की सूची वापस ले ली गई और फिर सिर्फ पहले चरण के लिए 15 उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी की गई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में रविवार को हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप दिया गया.

सूची के मुताबिक, पाम्पोर से सैयद शौकत गयूर अंद्राबी, राजपोरा से अर्शीद भट्ट, शोपियां से जावेद अहमद कादरी, अनंतनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी, अनंतनाग से सैयद वजाहत, इंदरबल से तारिक कीन, डोडा से गजय सिंह राणा को उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी ने किश्तवाड़ से शगुन परिहार, पाडेर-नागसेनी से सुनील शर्मा, भदरवाह से दलीप सिंह परिहार, डोडा पश्चिम से शक्ति राज परिहार, रामबाण से राकेश ठाकुर, बनिहाल से सलीम भट्ट, शनगुस अनंतनाग पूर्व से वीर सराफ, श्रीगुफवाड़ा बिजबेहरा से सोफी यूसुफ को उम्मीदवार बनाया है.

Jamshedpur: दिवाली पर बिगड़ी जमशेदपुर की हवा, एयर क्वालिटी इंडेक्स रात में 206 तक पहुंचा

पार्टी की ओर से जारी दूसरी सूची के मुताबिक चौधरी रौशन हुसैन गुज्जर, कोकरनाग (अजजा) से भाजपा के उम्मीदवार होंगे. पार्टी ने पहले चरण में कश्मीर घाटी के त्राल, पुलवामा, जैनापोरा, डी. एच. पोरा, कुलगाम, देवसर, दूरू और पहलगाम विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है.

जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. पूर्ववर्ती प्रदेश की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए, चुनाव के पहले चरण के तहत 18 सितंबर, दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर और तीसरे व आखिरी चरण के तहत एक अक्टूबर को मतदान होगा. मतों की गिनती चार अक्टूबर को होगी.
यह विधानसभा चुनाव, अगस्त 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के लिए सरकार चुनने का मंच तैयार करेगा.

Jamshedpur: NH-33 पर पारडीह में पास पुआल लदी पिकअप वैन में लगी भीषण आग

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: दिवाली पर बिगड़ी जमशेदपुर की हवा, एयर क्वालिटी इंडेक्स रात में 206 तक पहुंचा

November 10, 2026

Jamshedpur: NH-33 पर पारडीह में पास पुआल लदी पिकअप वैन में लगी भीषण आग

November 10, 2026

Jamshedpur: आद्रा मंडल में विकास कार्य को लेकर ब्लॉक, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का 12 नवंबर को बदले मार्ग से होगा परिचालन

November 10, 2026
Recent Post

Jamshedpur: दिवाली पर बिगड़ी जमशेदपुर की हवा, एयर क्वालिटी इंडेक्स रात में 206 तक पहुंचा

November 10, 2026

Jamshedpur: NH-33 पर पारडीह में पास पुआल लदी पिकअप वैन में लगी भीषण आग

November 10, 2026

Jamshedpur: आद्रा मंडल में विकास कार्य को लेकर ब्लॉक, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का 12 नवंबर को बदले मार्ग से होगा परिचालन

November 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पोटका में कुष्ठ और टीबी मरीजों की पोषण राशि का 100% भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश

November 9, 2026

RAILWAY NEWS: छठ पर बिलासपुर-छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 14 और 21 नवंबर को होगा परिचालन

November 9, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group