Site icon Lahar Chakra

JMM allegation against Raghuvar: रघुवर दास ने टाटा कंपनी में बाहरी लोगों को दिलायी नौकरी, झामुमो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लगाया आरोप

Ranchi. झामुमो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाहरियों को टाटा कंपनी में नौकरी दिलायी है. इसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शेयर किया है. झामुमो ने ऐसे करीब 40 लोगों की सूची जारी कर आरोप लगाया है कि ये सभी रघुवर दास के रिश्तेदार हैं. सभी टाटा की विभिन्न कंपनियों में काम कर रहे हैं. झामुमो ने कहा है कि ये हमारा नहीं भाजपा के आम कार्यकर्ताओं की लिस्ट है. रघुवर दास ने हाथी उड़ाने के साथ सिर्फ और सिर्फ बाहरियों को टाटा कंपनी में बसाने का कार्य किया है. आखिर भाजपा झारखंडियों को अपना क्यों नहीं मानती? आखिर वे हमें सिर्फ और सिर्फ लूटने का कार्य क्यों करते हैं? जब हमने निजी कंपनियों में झारखंडियों के लिए 75% आरक्षण लगाया तो विरोध किसने किया? पीआइएल किसने लगाया ? ये सब किया भाजपा ने बाहरियों के दबाव में किया.

Exit mobile version