Site icon Lahar Chakra

JMM Candidate Announce: झामुमो ने जारी की पांचवीं सूची, पूर्व भाजपा विधायक लुईस मरांडी को जामा से मैदान में उतारा

Ranchi. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पांचवीं सूची जारी की और पूर्व भाजपा विधायक लुईस मरांडी को जामा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया. सूची में केवल मरांडी का नाम है, जो 22 अक्टूबर को भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल हुई थीं. भाजपा की पूर्व विधायक मरांडी ने 2014 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दुमका से 5,262 मतों के अंतर से हराया था. झामुमो राज्य की 81 सीट वाली विधानसभा के चुनाव के लिए अब तक 43 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुका है. विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा. मतगणना 23 नवंबर को होगी.

Exit mobile version