Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»एक्स पर हेमंत व बाबूलाल आमने-सामने, केंद्र सरकार पर 1.36 लाख करोड़ के बकाये का मामला
    Headlines

    एक्स पर हेमंत व बाबूलाल आमने-सामने, केंद्र सरकार पर 1.36 लाख करोड़ के बकाये का मामला

    News DeskBy News DeskDecember 18, 2024Updated:December 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि झामुमो के जरिये हवा-हवाई बातें कर केंद्र सरकार पर 1.36 लाख करोड़ का बकाया रखने का निराधार और भ्रामक आरोप लगाया जा रहा है.

    मरांडी ने कहा कि यदि झामुमो के पास इस आंकड़े को लेकर कोई ठोस प्रमाण है, तो वे पूरे दस्तावेज और तथ्यों के साथ जनता के सामने रखें. झामुमो को स्पष्ट करना चाहिए कि ये राशि किस मद की है? कब से लंबित है और किन परिस्थितियों में यह दावा किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झूठे आरोपों और गलत आंकड़ों के सहारे केंद्र सरकार पर दोषारोपण करने की बजाय झारखंड की असल समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए. साथ ही बिना प्रमाण और आधारहीन आरोप लगाकर झारखंड की जनता को भ्रमित करने का यह खेल अब बंद होना चाहिए.

    मरांडी ने कहा है कि महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपये, किसानों को प्रति क्विंटल धान के 3,200 रुपये और युवाओं को नौकरी देने के झूठे वादे का भंडाफोड़ हो चुका है. इसलिए केंद्र सरकार पर अनर्गल आरोप लगाकर आप अपनी विफलताओं को छिपा सकते. जनता को गुमराह करने की राजनीति से झारखंड का भला नहीं होगा. पूरे तथ्य और प्रमाण के साथ शुचिता की राजनीति करना सीखिए.

    JNAC/JAMSHEDPUR: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के सतर्कता एवं सझबूझ के कारण लेखापाल,अभियंता एवं संवेदक का गठजोड़ उजागर ! बिना काम,बिल भुगतान पर लगा रोक?

    बकाया राशि का विस्तृत ब्रेकअप केंद्र सरकार को कई बार दिया गया : मुख्यमंत्री

    उधर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंडियों के हक में 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया राशि का एक-एक रुपये का विस्तृत ब्रेकअप केंद्र सरकार को कई बार दिया जा चुका है. फिर भी केंद्र सरकार के जरिये इसे लगातार नकारना हमारे अधिकारों पर किया जाने वाला एक कुंठित प्रयास है. हम इसे होने नहीं देंगे.

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर बुधवार को ट्वीट कर कहा है कि झारखंड भाजपा यदि इस मुद्दे पर हम झारखंडियों के साथ आवाज बुलंद नहीं करती है तो यह साफ माना जाएगा कि इस हकमारी में उनकी बराबर की सहभागिता है.

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JMM is making baseless allegations of outstanding
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JNAC/JAMSHEDPUR: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के सतर्कता एवं सझबूझ के कारण लेखापाल,अभियंता एवं संवेदक का गठजोड़ उजागर ! बिना काम,बिल भुगतान पर लगा रोक?

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026
    Recent Post

    JNAC/JAMSHEDPUR: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के सतर्कता एवं सझबूझ के कारण लेखापाल,अभियंता एवं संवेदक का गठजोड़ उजागर ! बिना काम,बिल भुगतान पर लगा रोक?

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026

    SARAIKELA-KHARSAWA NEWS :गम्हरिया PHC में डाक विभाग के उत्पादों पर जागरूकता सत्र, स्वास्थ्य कर्मियों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group