Site icon Lahar Chakra

JMM Vijay Rath Yatra: विधानसभा चुनाव में जीत पर झामुमो ने निकाली विजय रथ यात्रा, टुइलाडुंगरी से साकची तक निकला जुलूस, समापन पर जमकर हुई आतिशबाजी

Jamshedpur.. झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत पर झामुमो ने मंगलवार को विजय रथ यात्रा का आयोजन किया. विजय रथ यात्रा में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गांडेय की विधायक सह पार्टी की स्टार कैंपनेर कल्पना सोरेन का बड़ा सा पोस्टर लगाया गया था. टुइलाडुंगरी से साकची गोलचक्कर तक निकली विजय रथ यात्र में 500 से अधिक दो पहिया व चार पहिया वाहन सवार शामिल थे. विजय रथ यात्रा की शुरूआत झामुमो का झंडा दिखाकर टुइलाडुंगरी दुर्गापूजा मैदान से की गयी. विजय यात्रा आरडी टाटा गोलचक्कर, हावड़ा ब्रिज, काशीडीह गोलचक्कर, जेएनएसी होते हुए साकची बड़ा गोलचक्कर पहुंची. साकची गोलचक्कर पहुंचने पर भव्य तरीके से आतिशबाजी की गयी.

Exit mobile version