Site icon Lahar Chakra

JMM ‘X Handle’ Hack: झामुमो का ‘एक्स’ खाता हैक, CM हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस को कार्रवाई के दिये निर्देश

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते को ‘‘असामाजिक तत्वों’’ ने हैक कर लिया है. सोरेन इस समय अपने पिता एवं झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन के इलाज के सिलसिले में दिल्ली में हैं. सोरेन ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा, झामुमो के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते को असामाजिक तत्वों ने हैक कर लिया है.

मुख्यमंत्री ने झारखंड पुलिस को कार्रवाई शुरू करने का निर्देश देते हुए कहा, ‘‘इस मामले पर संज्ञान लें, इसकी जांच करें और तत्काल कार्रवाई करें.

Exit mobile version