JMM का 13वां महाधिवेशन रांची में.शुरू, दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने किया उद्घाटन, दिग्गज नेताओं का महाजुटान
News Desk
Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दो दिवसीय 13वां महाधिवेशन सोमवार से राजधानी रांची के खेलगांव स्थित शहीद हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम में शुरू हो गया है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने महाधिवेशन का शुभारंभ किया. सीएम हेमंत ने एक्स पर लिखा, आज आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की अध्यक्षता में रांची में आयोजित झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के 13वें महाधिवेशन कार्यक्रम में शामिल हुआ.
इस दो दिवसीय महाधिवेशन में शामिल झामुमो परिवार के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं और जुझारू सिपाहियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. दरअसल, हेमंत सोरेन सरकार की दोबारा सत्ता में वापसी के बाद हो रहे इस महाधिवेशन को लेकर राजधानी में व्यापक तैयारियां की गई हैं. रांची शहर झामुमो के झंडों, पोस्टरों और होर्डिंग्स से सजा हुआ है.
इस बीच दिग्गज नेताओं का जुटान हो रहा है. बता दें कि इस महाधिवेशन में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी. महाधिवेशन में झारखंड सहित देश के आठ राज्यों से लगभग 4000 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. इस बार महाधिवेशन में कई अहम प्रस्ताव लाए जा रहे हैं, जिनमें वक्फ कानून का विरोध, पार्टी के संविधान में संशोधन, कल्पना सोरेन को संगठन में निर्णायक भूमिका देने और झामुमो को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने जैसे मुद्दे शामिल हैं.