Lahar Chakra

JNAC के पूर्व विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के द्वारा सील किए गए बहुमंजिला भवन अब अवैध रूप से सरकारी सील तोड़ कर हो रहे हैं पूरे!

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के पूर्व विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के निर्देशानुसार न्यू काशीडीह बागान एरिया स्थित अभिषेक चाइल्ड केयर एंड मेटरनिटी हॉस्पिटल,जिसे 19 मई 2022 को सील किया गया था, उक्त बहुमंजिला भवन के सरकारी सील को भवन निर्माता द्वारा तोड़कर पूर्ण कराने की सूचना है l
इस संदर्भ में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि उपरोक्त भवन का सरकारी सील JNAC कार्यालय द्वारा नहीं खोला गया है, उपरोक्त भवन निर्माता से JNAC कार्यालय द्वारा अवैध निर्माण किए जाने पर सिर्फ जुर्माना वसूला गया है I

जांच का विषय यह है कि उपरोक्त स्थल पर भवन निर्माता द्वारा नक्शा स्वीकृत कर बहुमंजिला भवन निर्माण कराया जा रहा है अथवा सरकारी राजस्व की चोरी कर बिना वैध नक्शा के ही भवन निर्माता द्वारा अवैध बहुमंजिला भवन निर्माण पूरा कराया जा रहा है?

कुमार मनीष, 9852225588

Exit mobile version