Lahar Chakra

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति एवं झारखंड पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने एकल उपयोगी प्लास्टिक के खिलाफ चलाया संयुक्त अभियान

 

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति एवं झारखंड पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने एकल उपयोगी प्लास्टिक के खिलाफ चलाया संयुक्त अभियान

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत कदमा बाजार में एकल उपयोगी प्लास्टिक के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान कुल 19 दुकानों की जांच की गई जिसमे से 5 दुकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने के दोषी पाए गए। दो दुकानदार को नोटिस किया गया तथा 3 दुनकांदरो से 6000 रूपया जुर्माना लिया गया।

14 जुलाई को संपन्न बैठक में झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वार एकल उपयोगी प्लास्टिक जुर्माने हेतु दिशानिर्देश दिया गया जिसके अनुसार प्रथम उल्लंघन पाए जाने पर 2000 रुपए, दूसरी बार उल्लंघन पर 5000 रुपए तथा तृतीय उल्लंघन पाए जाने पर ट्रेड लाइसेंस जब्त करते हुए 10000 रुपए का जुर्माना लगाया जाना है।

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि हर दिन जांच अभियान चलाया जा रहा है एवम लोगो को एकल उपयोगी प्लास्टिक उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

जांच अभियान में उड़न दस्ता को नेतृत्व करते हुए नगर प्रबंधक क्रिस्टीना कच्छप, झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सत्येंद्र कुमार TSUISL से धीरज कुमार, खुशबू कुमारी मौजूद थे।

कुमार मनीष ,9852225588

Exit mobile version