Site icon Lahar Chakra

सिंहभूम से सांसद जोबा माझी लोकसभा में झामुमो संसदीय दल की बनीं नेता

रांची . सिंहभूम से पहली बार सांसद बनीं जोबा मांझी को लोकसभा में झामुमो संसदीय दल का नेता मनोनीत किया गया है. वहीं डॉ सरफराज अहमद को राज्यसभा में झामुमो संसदीय दल का नेता मनोनीत किया गया है. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने इससे संबंधित जानकारी लोकसभा अध्यक्ष व राज्यसभा के सभापति को भेज दी है. लोकसभा में झामुमो के तीन सांसद हैं. सांसद जोबा मांझी के साथ नलिन सोरेन और विजय हांसदा झामुमो से लोकसभा पहुंचे हैं. इधर, राज्यसभा में भी झामुमो को तीन सांसद हैं. राज्यसभा में डॉ अहमद के अलावा शिबू सोरेन और महुआ माजी राज्यसभा के सदस्य हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा की शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया.

Exit mobile version