Site icon Lahar Chakra

JPSC JET Exam : बाबूलाल मरांडी ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए जेपीएससी अध्यक्ष को हटाने की मांग की, जानें जेपीएससी ने क्या कहा?

Ranchi झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को झारखंड पात्रता परीक्षा (जेईटी)-2024 की परीक्षाओं में अनियमितताओं का आरोप लगाया और जेपीएससी अध्यक्ष को हटाने की मांग की। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा दो केंद्रों पर दो विषयों की जेईटी-2024 परीक्षा रद्द करने के एक दिन बाद मरांडी ने यह मांग की। इन केंद्रों पर रविवार को आयोजित परीक्षाएं प्रश्न पत्रों की कमी और पठनीयता संबंधी समस्याओं के कारण बाधित हुई थीं। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने संवाददाताओं को बताया, राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। जेपीएससी द्वारा आयोजित जेईटी परीक्षा में गंभीर खामियों ने पूरी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उन्होंने कहा, मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह करता हूं कि वे आयोग के अक्षम और अयोग्य अध्यक्ष को हटा दें ताकि उम्मीदवारों का भविष्य सुरक्षित हो सके। अधिकारियों के अनुसार, बोकारो जिले के सरदार पटेल पब्लिक स्कूल और रांची के एएसटीवीएस डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में परीक्षाएं रद्द कर दी गईं। प्रभावित विषय शिक्षा और उड़िया थे। जेपीएससी ने कहा कि पुनर्निर्धारित परीक्षाओं की नयी तिथियों की घोषणा अलग से की जाएगी।

Exit mobile version