
Ranchi.झारखंड लोक सेवा आयोग ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) नियुक्ति के तहत शनिवार को अंतिम परिणाम जारी कर दिया. इससे राज्य को 64 सीडीपीओ मिले हैं. राज्य सरकार शीघ्र ही अनुशंसित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेगी.जेपीएससी में नियुक्ति प्रक्रिया जून 2023 से आरंभ हुई. एक वर्ष बाद मुख्य परीक्षा ली गयी. इसके 16 माह बाद मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ. जबकि इंटरव्यू समाप्त होने के 24 घंटे के अंदर फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है. आरक्षित कोटा के 11 अभ्यर्थियों का चयन मेरिट पर अनारक्षित कैटेगरी में हुआ है. इनमें बीसी वन के छह, बीसी टू के तीन, एससी के एक व इडब्ल्यूएस के एक अभ्यर्थी हैं.
अध्यक्ष एल खियांग्ते की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदस्य डॉ अजिता भट्टाचार्या, डॉ अनिमा हांसदा और डॉ जमाल अहमद सहित सचिव संदीप कुमार व डिप्टी परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता ने रिजल्ट पर मुहर लगायी. इस परीक्षा में अनारक्षित कैटेगरी में पुरुष वर्ग से अंकित कुमार व महिला वर्ग से पम्मी टॉपर रहीं. एसटी कैटेगरी में पुरुष में सुभाष मुर्मू व महिला वर्ग में शालिनी कच्छप टॉपर रहीं. एससी कैटेगरी में महिला वर्ग में महेश्वरी कुमारी व पुरुष में उदय राज देश टॉपर रहे. बीसी वन में महिला वर्ग में सेफुन आलम टॉपर रहीं.
