Site icon Lahar Chakra

JPSC Scam: विरोध प्रदर्शन के बीच आज झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी अजीता भट्टाचार्य से होगी पूछताछ

Ranchi. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के तीनों सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद ने आयोग द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर हो रहे व्यापक विरोध-प्रदर्शनों के बीच रविवार को इस्तीफा दे दिया।अधिकारियों ने बताया कि झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी अजीता भट्टाचार्य से 10 अगस्त को पूछताछ की जानी है। उन्होंने बताया कि अहमद से 12 अगस्त और हांसदा से 14 अगस्त को पूछताछ होगी। तीनों सदस्यों की नियुक्ति सितंबर 2021 में की गई थी।

जेपीएससी के अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने 22 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जेपीएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि खियांग्ते से 28 जुलाई से अब तक चार बार पूछताछ की जा चुकी है।

इधर, राजनीतिक रूप से छात्रों के पक्ष में खड़ी भाजपा जेएमएम सरकार को घेरने में लगी है। भाजपा नेता अमर बाउरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जेपीएससी विवाद को लेकर जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि किसी भी मुद्दे पर हर शाम प्रेसवार्ता करने वाले सुप्रियो भाट्टाचार्य जेपीएससी नियुक्ति में गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों के आंदोलन पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। इस मुद्दे पर उनका माइक म्यूट हो गया है।

Exit mobile version