Lahar Chakra

JRD Tata Sports Complex: ISL के अहम मुकाबले में JFC ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 3-1 से हराया, जीत के साथ जमशेदपुर की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची

Jamshedpur. जमशेदपुर एफसी ने सोमवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) के मुकाबले में मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 3-1 से शिकस्त दे दी. इंडियन सुपर लीग के इतिहास में पहली बारे दोनों टीमें आमने-सामने थीं, जहां जमशेदपुर की टीम ने बाजी मारी. जमशेदपुर एफसी नौ मुकाबलों में पांच जीत और चार हार से 15 अंक लेकर तालिका में नौवें से सातवें स्थान पर आ गयी है. वहीं, ब्लैक पैंथर्स की हार से रूसी हेड कोच एंड्री चेर्निशोव जरूर निराश होंगे. मोहम्मडन स्पोर्टिंग नौ मैचों में एक जीत, दो ड्रॉ और छह हार से पांच अंक लेकर तालिका में 12वें स्थान पर बनी हुई है.

मैच का पहला गोल 53वें मिनट में आया, जब रिलायंस फाउंडेशन यंग चैंप्स अकादमी के प्रोडक्ट लेफ्ट विंगर मोहम्मद सनन ने जमशेदपुर एफसी को बढ़त दिलाते हुए स्कोर 1-0 कर दिया. जापानी मिडफील्डर रे ताचिकावा ने हाफ लाइन पार करने के बाद थ्रू-पास बायीं तरफ टच लाइन की तरफ डाला, जिस पर सनन तेजी से गेंद लेकर बॉक्स के अंदर घुस गए और बॉक्स के अंदर दाहिनी तरफ से करारा लेफ्ट फुटर शॉट लगाया और गेंद उछल कर बचाव करने का प्रयास करते गोलकीपर भास्कर रॉय के दाहिने हाथ के ऊपर से निकल कर टॉप राइट कॉर्नर के अंदर गोल जाल में उलझ गयी. 88वें मिनट में मिडफील्डर मोहम्मद इरशाद ने हैडर से गोल करके मोहम्मडन स्पोर्टिंग को कुछ राहत पहुंचाते हुए स्कोर 1-3 कर दिया.

अटैकिंग थर्ड पर मिली फ्री-किक पर लेफ्ट-बैक जोडिंगलियाना राल्टे ने हवाई रास्ते से गेंद को छह गज के खतरनाक इलाके में पहुंचाया, जहां भीड़ में मौजूद इरशाद ने हैडर करके गेंद को बॉटम राइर कॉर्नर की दिशा दिखा दी, जबकि गोलकीपर एल्बिनो गोमेज के पास बचाव का कोई मौका नहीं था.जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व मोहम्मडन स्पोर्टिंग के बीच खेले गेय मैच में लगभग 12 हजार दर्शक स्टेडियम पहुंचे. इन दर्शकों का जोश पूरे मैच के दौरान हाई रहा. मैदान में ब्रेक के दौरान बजे डीजे की धुन पर दर्शकों ने जमकर मस्ती की. इसके अलावा दर्शक अलग-अलग तरह के बैनर लेकर भी मैदान में पहुंचे थे. वहीं, घाटशिला, चाकुलिया, चक्रधरपुर और चांडिल से दर्शक मैच देखने के लिए पिक वैन में लोड होकर स्टेडियम पहुंचे थे.

Exit mobile version