Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»JSSC Dicision: जेएसएससी ने अभ्यर्थियों के सबूतों की जांच के लिए बनायी समिति, एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया
    Headlines

    JSSC Dicision: जेएसएससी ने अभ्यर्थियों के सबूतों की जांच के लिए बनायी समिति, एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया

    News DeskBy News DeskSeptember 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) को 26 सितंबर को सबूत साैंपे थे. इस संबंध में राज्यपाल सचिवालय का पत्र मिलने के बाद जेएसएससी ने अभ्यर्थियों द्वारा सौंपे गये परिवाद जैसे- पेन ड्राइव, सीडी एवं रिपीट किया गये प्रश्न पत्र की जांच कराने का निर्णय लिया है. इसके लिए आयोग के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की गयी है.
    गठित जांच समिति में संयुक्त सचिव मधुमिता कुमारी और उप सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार लाल को सदस्य बनाया गया है. समिति को सबूतों की जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट आयोग को समर्पित करने का निर्देश दिया गया है. उल्लेखनीय है कि जेएसएससी की ओर से राज्य के 823 केंद्रों पर 21 और 22 सितंबर को तीन पालियों में सीजीएल परीक्षा आयोजित की गयी.

    अभ्यर्थियों का आरोप : अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि 22 सितंबर की परीक्षा शुरू होने के पहले ही प्रश्नों के जवाब कई अभ्यर्थियों के पास मौजूद थे. पेपर-3 में गणित, रिजनिंग व कंप्यूटर के 60 प्रश्न और पेपर-1 में हिंदी व अंग्रेजी के 120 प्रश्न रिपीट थे. इसमें प्रश्नों की क्रम संख्या, काैमा, फुल स्टॉप तक नहीं बदले गये थे. प्रश्न का पूरा सेट ही परीक्षा में पूछा गया था. परीक्षा के पूर्व आयोग की ओर से कहा गया था कि दो वर्षों के दौरान परीक्षा में पूछे गये प्रश्न रिपीट नहीं होंगे. जबकि, इस परीक्षा में कुल 180 प्रश्न रिपीट किये गये हैं

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    directed to submit the investigation report within a week JSSC Decision: JSSC formed a committee to investigate the evidence of the candidates
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group