
Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है. यह संशोधन गणित एवं विज्ञान, भाषा और सामाजिक विज्ञान विषयों के कुछ जिलों में चयन सूची की त्रुटियों को सुधारते हुए किया गया है. आयोग ने बताया कि यह बदलाव केवल कुछ पदों और जिलों पर लागू होगा, बाकी परिणाम पहले जैसे ही मान्य रहेंगे.
संशोधित सूची में
- गणित एवं विज्ञान शिक्षक के लिए पलामू से ST वर्ग का 1 पद (114317084),
- भाषा शिक्षक के लिए पूर्वी सिंहभूम से UR वर्ग (149961921) और गढ़वा से ST वर्ग (146431259),
- सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए रामगढ़, सरायकेला खरसावां और चतरा से OBC और ST वर्ग के 3 पदों पर उम्मीदवारों का चयन हुआ है.
अब भी 15409 पद खाली
राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में कुल 26001 पदों पर भर्ती की जानी थी, लेकिन अभी तक सिर्फ 10592 पदों पर ही नियुक्ति हो पाई है.
- कक्षा 1 से 5: 11000 पदों में से 4817 भरे गए, 6183 खाली
- कक्षा 6 से 8: 15092 पदों में से 5775 भरे गए, 9317 खाली
जिला स्तर पर भी पद खाली
- पश्चिमी सिंहभूम में 168 में से 98 पद भरे गए,
- रांची में 5531 में से 3009 पद,
- पूर्वी सिंहभूम में 3668 में से 2522 पद भरे गए.
कमी का कारण और अगली योजना
शिक्षा विभाग के अनुसार, कई जिलों में पर्याप्त योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले और कुछ ने जॉइनिंग से पहले ही पद छोड़ दिया. खासकर ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में पद ज्यादा खाली हैं. अब विभाग सफल उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र और नियुक्ति पत्र दे रहा है. आगे नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि सभी विद्यालयों में शिक्षक उपलब्ध हों और पढ़ाई में रुकावट न आए. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी JSSC की वेबसाइट पर संशोधित परिणाम देख सकते हैं.
