Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»JSSC Office Gherao: सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आज घेराव, विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा में डेढ़ हजार जवान तैनात, आयोग कार्यालय से 100 मीटर पहले बैरिकेडिंग
    Headlines

    JSSC Office Gherao: सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आज घेराव, विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा में डेढ़ हजार जवान तैनात, आयोग कार्यालय से 100 मीटर पहले बैरिकेडिंग

    News DeskBy News DeskDecember 16, 2024Updated:December 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. सीजीएल परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर आज हजारों विद्यार्थी जेएसएससी कार्यालय के समीप जुटेंगे. विद्यार्थियों को रोकने के लिए रांची पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है. जेएसएससी के आसपास डेढ़ हजार जवानों को तैनात किया गया है. सुरक्षा में हथियार बंद व लाठी पार्टी जवानों के अलावा टीयर गैस, रबर बुलेट, ड्रोन कैमरा को तैनात किया गया है.

    आयोग कार्यालय के 100 मीटर पहले ही प्रवेश बंद कर दिया गया है. राज्य भर के अभ्यर्थियों द्वारा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के घेराव की घोषणा के बीच सोमवार से आयोग सीजीएल परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू करेगा.

    झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन ने आयोग कार्यालय के घेराव के लिए राज्य भर से अभ्यर्थियों का रांची बुलाया है. यूनियन के देवेंद्रनाथ महतो ने बताया कि परीक्षा रद करने की मांग को लेकर राज्य भर के अभ्यर्थी रविवार की रात रांची पहुंच गये. अभ्यर्थी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी सोमवार से शुरू हो रहे प्रमाणपत्र के सत्यापन रोकने का प्रयास करेंगे.

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    अभ्यर्थी सीजीएल परीक्षा 2023 को रद्द करने व इसकी सीबीआइ जांच की मांग कर रहे हैं. देवेंद्र महतो ने बताया कि राज्य भर में अभ्यर्थियों को रोका जा रहा है. श्री महतो ने आरोप लगाया कि राज्य के विभिन्न जिलों में छात्रावास के बाहर पुलिस तैनात कर दिया गया है. जिलों में ही अभ्यर्थियों को रोक जा रहा है. जो अभ्यर्थी जिला से बाहर निकल गये हैं उन्हें रांची में प्रवेश करने से रोका जा रहा है.

    उन्होंने कहा कि इसके बाद में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी आयोग कार्यालय के घेराव में शामिल होंगे. इधर इस संबंध में एसएसपी चंदन सिन्हा ने कहा कि सुरक्षा के लिए ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल तथा सिटी एसपी राजकुमार मेहता वहां मुस्तैद रहेंगे.

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    1500 soldiers deployed for security barricading 100 meters before the commission office JSSC Office Gherao: Gherao today demanding cancellation of CGL exam protest
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    June 6, 2026

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    June 6, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि सात जून तक बढ़ाई

    June 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    June 6, 2026

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    June 6, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि सात जून तक बढ़ाई

    June 6, 2026

    Tata Group: टाटा ट्रस्ट्स का 1989 के शेयर हस्तांतरण में अनियमितता के आरोपों से इनकार

    June 6, 2026

    Chaibasa: SIT की कार्रवाई, चक्रधरपुर के उप मुखिया की हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

    June 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group