Lahar Chakra

JT20 Final Match: JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित झारखंड टी-20 लीग के फाइनल मुकाबले के दौरान भगदड़, कई जख्मी

Ranchi. जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित झारखंड टी-20 (JT20) लीग के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए मंगलवार को क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. स्टेडियम के बाहर हजारों दर्शकों के पहुंचने से प्रवेश द्वारों पर दबाव बढ़ गया, जिसके कारण वेस्ट गेट पर अचानक अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैच शुरू होने से पहले बड़ी संख्या में दर्शक एक साथ स्टेडियम में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान वेस्ट गेट पर धक्का-मुक्की बढ़ गई और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. घटना में 7 लोगों के घायल होने की सूचना है. इनमें से कुछ चोटिल लोगों का इलाज पास के निजी अस्पताल में किया गया, वहीं एक को इलाज के लिए रांची सदर अस्पताल भेजा गया है.

इस घटना के बाद वहां मौजूद दर्शकों में नाराजगी फैल गई. लोगों का आरोप था कि भीड़ के अनुरूप प्रवेश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं थे. बढ़ती नाराजगी के बीच कुछ लोगों ने वेस्ट गेट के बैरिकेड और गेट को नुकसान पहुंचाया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई.

Exit mobile version