Site icon Lahar Chakra

Jublee Park Gate Open: 16 दिनों के बाद जुबली पार्क का गेट आज खोला, संस्थापक दिवस को लेकर था बंद

Jamshedpur. 16 दिनों के बाद जुबली पार्क का गेट आज खोल दिया गया। संस्थापक दिवस की तैयारी को लेकर और दो से छह मार्च तक आम लोगों के भ्रमण के दौरान कोई असुविधा न हो, इसके लिए इसे बंद किया गया था। पूर्व में यह 7 मार्च को ही खुलना था, लेकिन होली की वजह से दर्शकों की पर्याप्त संख्या में नहीं पहुंचने पर टाटा स्टील प्रबंधन ने सजावट देखने के लिए एक दिन का अवधि विस्तार किया था।

और इसी वजह से सात के बजाय इसे खोलने की तारीख 9 मार्च तय की गई।जुबली पार्क का गेट बंद किए जाने की वजह से यातायात का दबाव स्टेट माइल रोड पर बढ़ गया था।

Exit mobile version