Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur News: जुगसलाई में कचरा निष्पादन केंद्र शीघ्र स्थापित हो : अनिल मोदी
    Headlines

    Jamshedpur News: जुगसलाई में कचरा निष्पादन केंद्र शीघ्र स्थापित हो : अनिल मोदी

    News DeskBy News DeskJune 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur: जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद अनिल मोदी ने जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की है।

    उन्होंने कहा कि शिव घाट के समीप स्थित डंपिंग यार्ड पूर्व में पूरी तरह भर जाने के कारण डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रभावित हो गया था। बाद में डंपिंग यार्ड को व्यवस्थित किए जाने के बाद कचरा उठाव पुनः प्रारंभ हुआ, किंतु वर्तमान स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। यदि शीघ्र कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो डंपिंग यार्ड पुनः भर जाएगा और पूरे नगर क्षेत्र में कचरा संग्रहण की व्यवस्था ठप हो सकती है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा तथा स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

    अनिल मोदी ने कहा कि जुगसलाई की लगातार बढ़ती आबादी और प्रतिदिन निकलने वाले कचरे की मात्रा को देखते हुए नगर परिषद क्षेत्र में एक आधुनिक कचरा निष्पादन केंद्र (Solid Waste Processing Plant) की स्थापना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके साथ ही, जब तक यह संयंत्र स्थापित नहीं हो जाता, तब तक कचरा संग्रहण के लिए तत्काल किसी वैकल्पिक डंपिंग स्थल अथवा अन्य उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

    DHANBAD NEWS: महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने धनबाद-रखितपुर-सिंदरी टाउन रेलखंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

    इस संबंध में पार्षद अनिल मोदी ने झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को पत्र लिखकर जुगसलाई में शीघ्र कचरा निष्पादन केंद्र स्थापित करने तथा वैकल्पिक डंपिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

    उन्होंने इस पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जुगसलाई विधायक  मंगल कालिंदी, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष  नौशीन खान तथा उपाध्यक्ष अर्चना दुबे को भी भेजी है, ताकि इस गंभीर जनसमस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

    JAMSHEDPUR NEWS: अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने दी श्रद्धांजलि, सांसद-विधायक समेत जुटे नेता

    अनिल मोदी ने कहा कि नगरवासियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा इस दिशा में राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन को तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    dc east singhbhum jugsalai me kachra nispadan kendra stapith karne hetu anil modi ne mantri sudibya kumar sonu ko likha patra jugsalai nagar parisad news jugsalai news jharkhand news Latest News Jamshedpur latest news jugsalai purbi singhbhum jila news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    DHANBAD NEWS: महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने धनबाद-रखितपुर-सिंदरी टाउन रेलखंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

    August 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने दी श्रद्धांजलि, सांसद-विधायक समेत जुटे नेता

    August 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, हजारों शिवभक्त करेंगे जलाभिषेक

    August 16, 2026
    Recent Post

    DHANBAD NEWS: महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने धनबाद-रखितपुर-सिंदरी टाउन रेलखंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

    August 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने दी श्रद्धांजलि, सांसद-विधायक समेत जुटे नेता

    August 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, हजारों शिवभक्त करेंगे जलाभिषेक

    August 16, 2026

    Jamshedpur News: स्वर्गीय बी.डी.मंडल की पुण्य स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में 103 रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मानव सेवा के अभियान को मिली नई ऊर्जा

    August 16, 2026

    Weather Alert: झारखंड में आज मानसून सक्रिय रहेगा, कोल्हान समेत राज्य के कुछ जिलों में तेज बारिश और वज्रपात के आसार, 21 तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    August 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group