Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur News: जुगसलाई में कचरा निष्पादन केंद्र शीघ्र स्थापित हो : अनिल मोदी
Headlines

Jamshedpur News: जुगसलाई में कचरा निष्पादन केंद्र शीघ्र स्थापित हो : अनिल मोदी

News DeskBy News DeskJune 28, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur: जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद अनिल मोदी ने जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की है।

उन्होंने कहा कि शिव घाट के समीप स्थित डंपिंग यार्ड पूर्व में पूरी तरह भर जाने के कारण डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रभावित हो गया था। बाद में डंपिंग यार्ड को व्यवस्थित किए जाने के बाद कचरा उठाव पुनः प्रारंभ हुआ, किंतु वर्तमान स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। यदि शीघ्र कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो डंपिंग यार्ड पुनः भर जाएगा और पूरे नगर क्षेत्र में कचरा संग्रहण की व्यवस्था ठप हो सकती है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा तथा स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

अनिल मोदी ने कहा कि जुगसलाई की लगातार बढ़ती आबादी और प्रतिदिन निकलने वाले कचरे की मात्रा को देखते हुए नगर परिषद क्षेत्र में एक आधुनिक कचरा निष्पादन केंद्र (Solid Waste Processing Plant) की स्थापना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके साथ ही, जब तक यह संयंत्र स्थापित नहीं हो जाता, तब तक कचरा संग्रहण के लिए तत्काल किसी वैकल्पिक डंपिंग स्थल अथवा अन्य उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Jamshedpur Police: SSP की बड़ी कार्रवाई, सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा सस्पेंड, ड्यूटी में लापरवाही पर की गयी कार्रवाई

इस संबंध में पार्षद अनिल मोदी ने झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को पत्र लिखकर जुगसलाई में शीघ्र कचरा निष्पादन केंद्र स्थापित करने तथा वैकल्पिक डंपिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

उन्होंने इस पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जुगसलाई विधायक  मंगल कालिंदी, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष  नौशीन खान तथा उपाध्यक्ष अर्चना दुबे को भी भेजी है, ताकि इस गंभीर जनसमस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Jamshedpur: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर के योग प्रशिक्षक विनय और रांची के राजा के शव आज पहुंचने की संभावना

अनिल मोदी ने कहा कि नगरवासियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा इस दिशा में राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन को तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur Police: SSP की बड़ी कार्रवाई, सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा सस्पेंड, ड्यूटी में लापरवाही पर की गयी कार्रवाई

October 3, 2026

Jamshedpur: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर के योग प्रशिक्षक विनय और रांची के राजा के शव आज पहुंचने की संभावना

October 3, 2026

Jamshedpur SSP मानगो थाना पहुंचे, पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की, ये दिए निर्देश

October 3, 2026
Recent Post

Jamshedpur Police: SSP की बड़ी कार्रवाई, सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा सस्पेंड, ड्यूटी में लापरवाही पर की गयी कार्रवाई

October 3, 2026

Jamshedpur: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर के योग प्रशिक्षक विनय और रांची के राजा के शव आज पहुंचने की संभावना

October 3, 2026

Jamshedpur SSP मानगो थाना पहुंचे, पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की, ये दिए निर्देश

October 3, 2026

P&M Mall बंद हो सकता है ! 2.23 करोड़ नहीं दिए तो जमीन वापस लेगी Tata Steel, 15 दिन का अल्टीमेटम, भुगतान नहीं हुआ तो… जानें मामला?

October 3, 2026

Petrol/ Diesel Price Hike: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ महंगा, नायरा ने बढ़ाई कीमत

October 3, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group